दिव्यांग रसोई का शुभारंभ:दिव्यांग साथियों के लिए ई-रिक्शा से घर-घर पहुंचा रहे हैं भोजन

सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में स्थित 80/24 पटेल मार्ग मानसरोवर में दिव्यांग रसोई शुरू की गई। इस रसोई की खास बात यह है कि इसमें भोजन दिव्यांग ही तैयार कर रहे हैं और दिव्यांग साथियों तक ई-रिक्शा से दिव्यांग ही भोजन भी पहुंचा रहे हैं। दिव्यांग रसोई की सीईओ समीक्षा जैन और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जय वशिष्ठ ने बताया कि दिव्यांग रसोई में 51 दिव्यांग साथियों के लिए ई-रिक्शा से घर-घर भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई । इस रसोई को शुरू करने का उद्देश्य है दिव्यांग साथियों को आत्मनिर्भर बनना एवं कोई भी दिव्यांग साथी भूखा न सोये। दिव्यांग रसोई का उद्घाटन ग्रेटर नगर निगम चेयरमैन भारती लखानी ने किया। बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मुकेश लखानी और वार्ड नंबर 86 के पार्षद दामोदर मीणा मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय दिव्यांग संघ गोविंद नारायण भार्गव ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *