कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के पांडु में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में महुआ टांड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह (45) की मौत हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए धर्मेंद्र अपने ससुराल मरकच्चो से घर लौट रहे थे। पांडु के पास कोडरमा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अपाची बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अपाची बाइक चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह, परसाबाद पिकेट प्रभारी अरविंद हांसदा और एसआई नरहरि सिंह मुंडा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजन शव को सड़क से हटाने नहीं दे रहे थे। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया।


