कोडरमा जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। तिलैया थाना क्षेत्र में होटल रामेश्वरम के पास स्थित दीपक शू हाउस के गोदाम में आग लग गई। सुबह करीब 10 बजे अचानक लगी इस आग में लाखों रुपए के जूते और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया गोदाम के मालिक इंदरजीत सिंह हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इस बीच लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान जल चुका था। अग्निशमन विभाग के कर्मियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। किसी ने सिगरेट पीकर जलती माचिस फेंक दी होगी गोदाम मालिक इंदरजीत सिंह का कहना है कि उनके गोदाम से सटी जलेबी की दुकान के पीछे कुछ लोग नशा करते हैं। उन्हें आशंका है कि इन्हीं में से किसी ने सिगरेट पीकर जलती माचिस फेंक दी होगी, जिससे आग लगी। तिलैया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।


