कोरिया जिले में खनिज न्यास की बैठक:37 हजार करोड़ की राशि से विकास कार्य, जलवायु अनुकूलन गांव बनाने की योजना

कोरिया जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर त्रिपाठी ने विजन 2047 की जानकारी दी। इसके तहत कोरिया जिले को जलवायु अनुकूलन गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। जल प्रबंधन, हरित कृषि, सौर ऊर्जा और वन संरक्षण पर काम होगा। हसदेव नदी, गोपद नदी, तंजारा जलप्रपात और गुरु घासी दास टाइगर रिजर्व के पर्यटन विकास की योजना बनाई गई है। बैठक में शासी परिषद ने विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने वित्तीय आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि 2016-17 से 2024-25 तक 37,895.68 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। इसमें से 37,941.53 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। 1,169 कार्य निरस्त किए गए, जिनकी राशि 1,898.30 लाख रुपए है। विधायक राजवाड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली और आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में भौतिक अधोसंरचना, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास पर चर्चा हुई। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक भईया लाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं, अपर कलेक्टर डी.डी. मण्डावी ने आभार व्यक्त किया। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *