राजनांदगांव | शहर के जीई रोड स्थित सत्यानंद योग आश्रम में 9 अप्रैल से योग साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त योग साधना शिविर 20 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए स्वास्थ्य लाभ एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए आयोजित है। सत्यानंद योग आश्रम के स्वामी स्वयंभूनाथ ने बताया कि यह 7 दिवसीय योग साधना शिविर, बिहार योग विश्वविद्यालय, मुंगेर के वरिष्ठ संन्यासी स्वामी गोरखनाथ सरस्वती द्वारा संचालित किया जाएगा। बताया जाता कि शिविर में भाग लेने वाले अपने निवास से आश्रम आना-जाना कर सकते हैं। उन्हें अपने साथ दरी अथवा मेट अवश्य लाना होगा। योग साधना शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क रखा गया है।


