सीना चीरकर दिखाते वीर हनुमान आगे चले, पीछे भव्य रथ पर माता सीता संग सवार रहे प्रभु श्रीराम

रामनवमी के अवसर पर सोमवार को शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसका भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के सामने चल रहे हनुमान जी आकर्षण का केन्द्र रहे। वी सीना चीरकर प्रभु व माता सीता की झलक दिखलाते रहे। वहीं रथ में एक तरफ लक्ष्मण, एक तरफ सीता और बीच में जगत के पालन हारी प्रभु श्रीराम ने शहर का भ्रमण किया। प्रभु श्रीराम की विशाल शोभायात्रा में बच्चे एवं अन्य कलाकार देवी-देवताओं की वेशभूषा में दिखाई दिए। कलाकार और भक्तों ने भगवान श्रीराम के भजनों में भगवा ध्वज लेकर नृत्य किया। महावीर चौक हनुमान मंदिर से सोमवार शाम 4 बजे भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा सर्विस लेन होकर कामठी लाइन, रामाधीन मार्ग एवं सिनेमा लाइन, गुरुद्वारा रोड में शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के सदस्यों की मौजूदगी रही। रामनवमी शोभायात्रा समिति के संयोजक अनूप श्रीवास, प्रशांत दुबे, सुनील सेन, विहिप के नगर अध्यक्ष योगेश बागड़ी, अरुण गुप्ता, नवीन अग्रवाल, तरुण सदानी, चंद्रेश जैन, विमल गुप्ता, जुगल शर्मा, त्रिगुण सदानी सहित बड़ी संख्या में श्रीरामजी के भक्त मौजूद रहे। शोभायात्रा को देखते हुए पुलिस ने किया था शहर में विशेष इंतजाम शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने विशेष इंतजाम किया था। शहर की कई सड़कों को डायवर्ट करना पड़ा, ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए चौराहों पर ट्रैफिक जवानों की पहले से तैनाती की गई थी। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस जवान शोभायात्रा के साथ चलते रहे। विहिप और बजरंग दल के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। अधिकांश भक्त भगवा और पीले वस्त्र, पैजामा-कुर्ता, पगड़ी पहने थे। प्रभु श्रीराम का नाम लिखा विशाल भगवा ध्वज लहराया और संस्कारधानी प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंज उठी। बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा की झलक यहां देखने को मिली शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति झलक विशेष रूप से दिखाई दी। आकर्षक पंथी नृत्त्य, आदिवासी नृत्य, राउत नाचा की मंडलियों ने प्रस्तुती दी। मुख्य आकर्षण का केन्द्र भगवान राम दरबार की झांकी रही। उनके भव्य दरबार को भक्तों ने दर्शन लाभ लिया। बैंड वालों ने भजनों पर शानदार प्रस्तुती दी। अपनी वानर सेना के साथ हनुमान जी का भक्तों को दर्शन लाभ मिला। उनके सामने दो कलाकार वानर बने आगे चलते रहे। इसके अलावा अयोध्या में विराजित भगवान श्रीराम जी की वेशभूषा धारण कर कलाकार शोभायात्रा में शामिल रहे। जयघोष लगे देर शाम को हनुमान मंदिर में किया गया प्रसाद वितरण शोभायात्रा शहर भ्रमण कर वापस हनुमान मंदिर पहुंची। यहां प्रभु श्रीराम की महा आरती के बाद भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस शोभायात्रा में शामिल होकर प्रभु के दर्शन किए। खासकर देवी देवताओं की वेशभूषा धारण किए कलाकारों के साथ सभी ने फोटो ली। बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों से लोग इस शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। बैंड के साथ कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के भजनों की प्रस्तुत​ि दी और भजनों के बीच देर शाम तक भक्त नृत्य करते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *