फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह बाइक को रास्ता न देने को लेकर उनकी गांव के परिवार से बहस हुई। थोड़ी देर में बहस मारपीट खून-खराबे तक पहुंच गई। हमलावरों ने परिवार को घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। 20-25 राउंड फायरिंग की गई। एसपी धवल जायसवाल ने बताया- गोलीबारी में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह (50), उनके बेटे अभय (22) और पिंकू सिंह (45) की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और किसान यूनियन के लोग पहुंच गए हैं। सड़क पर जाम लगा दिया है। वारदात की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरी वारदात जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर हथगाम थाना के अखरी गांव की है। 3 तस्वीरें देखिए…. पहले लात-घूसे चले, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,मंगलवार सुबह करीब 9 की बात है। गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार उर्फ मुन्नू सिंह अपनी बाइक लेकर जा रहे थे। रास्ते में पप्पू सिंह का ट्रैक्टर खड़ा था।उन्होंने रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को कहा, लेकिन पप्पू सिंह मना कर दिया। कहा- नहीं हटाएंगे। इस बात पर दोनों की बहस शुरू हो गई। फिर हाथापाई हुई। गाली-गलौच और आवाज सुनकर सुरेश सिंह के परिवार के लोग हथियार लेकर पहुंच गए। पप्पू सिंह के बेटे और भाई भी मौके पर पहुंच गए। पहले दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। इसी बीच सुरेश सिंह के घरवालों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तीनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। करीब 20-25 राउंड फायरिंग हुई। इससे पूरे गांव दहशत फैल गई। लोग जब तक मौके पर पहुंचे आरोपी फरार हो गए थे। दोनों परिवार में चुनावी रंजिश चल रही गांव वालों ने बताया- दोनों परिवारों में प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। इस बार के चुनाव में सुरेश सिंह के परिवार को हराकर पप्पू सिंह की मां प्रधान चुनी गई हैं। भाकियू नेता पप्पू सिंह का अभय इकलौता बेटा था। उनकी पत्नी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। पिंकू सिंह खेती-किसानी करते थे। एसपी बोले- तीनों आरोपी अरेस्ट
एसपी ने बताया कि मृतकों की मां ने पुलिस को एप्लिकेशन दी है। इसमें गांव के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार उर्फ मुन्नू सिंह और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ———————— क्राइम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- सहारनपुर में फाइनेंस कर्मी की लूट के बाद हत्या:बदमाशों ने गन पॉइंट पर लिया, नकाब खींचा तो सीने में मारी सहारनपुर में फाइनेंस कर्मी की लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार रात फाइनेंस कर्मी भाई के साथ कलेक्शन करके लौट रहा था, तभी बाइक सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जैसे ही उन्होंने कार शीशा नीचे किया। बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को गन पॉइंट पर लिया और गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर


