फाजिल्का में हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार:पुलिस को चकमा देने की कोशिश नाकाम, टीम को देख फेंका लिफाफा

फाजिल्का जिले की सीआईए स्टाफ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है l जिनसे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है l जिन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l बाइक मोड़ भागने की कोशिश जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ फाजिल्का के इंचार्ज जुगराज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी कि जब वह मलोट रोड गेट से अनाज मंडी को जा रहे थे, तो सामने से मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिए। मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक ने पुलिस को आते देख हाथ में पकड़ा लिफाफा फेंक दिया और मोटरसाइकिल पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे, तो पुलिस ने साथी कर्मचारियों की मदद से आरोपियों को काबू कर लिया। कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस वहीं टीम ने लिफाफे को चेक किया, तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई l पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजिंदर सिंह के नूरशाह और तरसेम सिंह पक्का चिश्ती के रूप में हुई है l जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है l जुगराज सिंह का कहना है कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है, जिनसे पूछताछ की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *