चंडीगढ़ सेक्टर 22 स्थित शोरूमों की पहली मंज़िल में आग लग गई। देखते ही देखते आग काफ़ी फैल गई, जिसके बाद सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर 17 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग और बढ़ती गई। इसे देखकर सेक्टर 32 से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची और काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पता चला है कि जहां आग लगी है वहाँ मेडिसिन का काम है। सेक्टर 17 स्टेशन फायर अफ़सर लाल बहादुर गौतम ने कहा कि जैसे ही उनके पास कॉल गई तो तुरंत उनकी टीम मौके पर पहुंची और बाहर की ओर फायर मशीन के ज़रिए एक टीम पहले पहली मंज़िल के पास गई और वहाँ पर खिड़की का शीशा तोड़ा ताकि अंदर जाने का रास्ता बनाया जा सके। उसके बाद वहाँ से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। अंदर आग काफ़ी ज़्यादा फैल चुकी थी, जिसके बाद सेक्टर 32 से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। अब पूरी तरह से आग बुझा दी गई है। अंदर काफ़ी सामान जल गया, लेकिन किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बिल्डिंग करवाई खाली आग ज़्यादा फैलती देख फायर विभाग की ओर से पहले पूरी बिल्डिंग खाली करवाई गई और आस-पास के एरिया को भी रस्सी लगाकर बंद कर दिया गया, ताकि कोई आगे न आ सके जब तक आग पर काबू न पाया जाए।


