पंजाब के फाजिल्का से आम आदमी पार्टी के नेता अरूण वधवा ने अपनी सरकार और प्रशासन के खिलाफ सवाल खड़े किए हैं l आज वधवा मुल्तानी चुंगी के नजदीक पहुंचे और जहां वह सोशल मीडिया पर लाइव हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ने अपने मतलब हल करने होते है। जनतक की समस्याओं और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इस रोड पर शहर के मुख्य धार्मिक स्थल, कॉलेज और स्कूल है l यहां तक कि शव यात्रा भी यहीं से गुजरती है l इसके बावजूद सड़क के यह हालत कई सवाल खड़े करते हैं l उन्होंने लोगों को जागने की अपील की l सड़कों के खस्ता हाल को लेकर लाइव हुए AAP नेता फाजिल्का से आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के स्टेट सेक्रेटरी और गो संरक्षण आयोग पंजाब के मेंबर अरुण वधवा सोशल मीडिया के जरिए लाइव हुए l जिन्होंने कहा कि आज वह फाजिल्का की जनता को जगाने के लिए लाइव हुए है l उन्होंने कहा कि फाजिल्का की कॉलेज रोड पर धार्मिक संस्थान व काफी मंदिर है, कॉलेज, स्कूल और अस्पताल है l यहां तक कि शिवपुरी को भी यही रास्ता जाता है और शव यात्रा यही से गुजरती है। रोजाना लोगों का इस सड़क से आना जाना है। 3 साल से सड़कों पर ध्यान नहीं दे रही AAP सरकार- वधवा उन्होंने कहा कि सड़क के हालात यह है कि बजरी भी सड़क से बाहर आ चुकी है, और जगह जगह गड्ढे पड़े हुए है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष से आम आदमी पार्टी सत्ता में है l लेकिन किसी का कोई ध्यान नहीं है l उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार ने कोई सार नहीं ली l वधवा ने कहा कि सरकार को अपने मतलब हल करने है l लेकिन आम लोगों को जागना होगा l तभी ऐसी समस्याएं उजागर होंगी ओर सरकार व प्रशासन हरकत में आएगा।


