धनबाद में एक ही रात में बड़ी चोरी:5 घरों से 6 लाख के जेवर और नकदी चोरी, 4 माह में दूसरी बड़ी वारदात

धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में स्थित मुग्मा बाईपास की माताडीए कॉलोनी में बीती रात चोरों ने 5 घरों को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 6 लाख रुपए के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया। घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला जितेंद्र कुमार के घर से ढाई लाख रुपए के जेवर चोरी हुए। उनकी पत्नी के सोने का मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, कान की बालियां और तीन अंगूठियां चोरी हो गईं। जितेंद्र रात 11 बजे घर से बाहर गए थे। सुबह लौटने पर घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। मोहम्मद आसिम आजाद के घर से करीब 3 लाख की संपत्ति चोरी हुई। सुबह बाइक निकालते समय उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है। अलमारी में रखे सोना-चांदी के जेवर और नकद रकम गायब थी। इसके अलावा अंकित सिंह, शशि भूषण सिंह और एक अन्य व्यक्ति के घर में भी चोरी हुई। इन घरों में हुए नुकसान का आकलन अभी बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निरसा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक साथ 5 घरों को निशाना बनाया था यह इलाके में 4 महीने के भीतर दूसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले भी निरसा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक साथ 5 घरों को निशाना बनाया था। दो बार लगातार इसी तरह की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *