बिलासपुर में सुशासन तिहार के पहले दिन जनता की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। शहर के अधिकांश शिविरों में कोई नहीं पहुंचा। दोपहर तक कई शिविरों में एक भी आवेदन जमा नहीं हुआ। नगर निगम के विकास भवन मुख्यालय के सामने राजेंद्र नगर स्कूल के शिविर में दोपहर एक बजे तक कोई आवेदन नहीं मिला। महिला थाना के पीछे वाचनालय का शिविर भी खाली रहा। गोंड़पारा स्थित मनसुखलाल सोनी स्मृति भवन में सिर्फ एक आवेदन सड़क की समस्या को लेकर आया। लाला लाजपतराय नगर स्कूल में एक पेंशन आवेदन जमा हुआ। तिलक नगर स्कूल का शिविर पूरी तरह खाली रहा। वार्डों की समस्याएं सुलझाने के निर्देश महापौर पूजा विधानी ने कहा कि शिविरों का व्यापक प्रचार किया गया। वार्डों में एनाउंसमेंट भी कराए गए। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रशासन को जनता के करीब लाने के लिए की गई है। गर्मी में पेयजल समस्या को देखते हुए जल विभाग को पहले ही वार्डों की समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं। सुशासन तिहार के नोडल अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि शिविर स्थलों का चयन जनप्रतिनिधियों की सलाह से किया गया। पार्षद, विधायक, सांसद और मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को शिविर में आने का आग्रह किया गया। उनका दावा है कि शिविरों में 5-10 लोग पहुंच रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शिविर स्थलों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समाधान पेटी में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखकर उसमें डाल सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था रहेगी। कॉमन सर्विस सेंटर का भी ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए उपयोग किया जा सकता है। 70 वार्डों के इन स्थानों पर शिविर लगाए गए जोन क्रमांक 1 जोन क्रमांक 2 जोन क्रमांक 3 जोन क्रमांक 4
जोन क्रमांक 5 जोन क्रमांक 6 जोन क्रमांक 7 जोन क्रमांक 8


