रामगढ़ के दामोदर नदी परिसर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बंगाली टोला निवासी 32 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से लापता था। स्थानीय महिलाओं ने नदी के किनारे एक पत्थर के सहारे शव को देखा। उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रामगढ़ पुलिस को दी। मृतक के पिता स्वर्गीय ललित दास हैं। परिजनों ने मनीष की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि मनीष की गुमशुदगी की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


