सुशासन तिहार-2025:लोरमी नगर पालिका में 4 जगह लगेंगी समाधान पेटी; 11 अप्रैल तक समस्याएं दर्ज करा सकेंगे

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार-2025 की शुरुआत हो गई है। नगर पालिका परिषद लोरमी में 8 से 11 अप्रैल तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान जनता की समस्याएं और शिकायतें दर्ज की जाएंगी। नगर पालिका क्षेत्र में चार जगह समाधान पेटी लगाई गई है। ये पेटियां नगर पालिका कार्यालय, मानस मंच के पास आंगनबाड़ी भवन, रानीगांव स्थित आंगनबाड़ी भवन और रायखेड़ा में राशन दुकान के पास आंगनबाड़ी भवन में लगाई गई हैं। लोग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिना किसी शुल्क के अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का जल्द समाधान करना है। साथ ही सरकारी योजनाओं की समीक्षा और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित करना है। समाधान शिविरोका अंतिम चरण 5 से 31 मई 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका ने सभी वार्डों में कर्मचारियों और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। अपने क्षेत्र की समस्याओं को सामने लाकर समाधान में भागीदार बनें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *