मोगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले नेस्ले फैक्ट्री के कर्मचारी रशपाल सिंह से छह लोगों ने लूटपाट की थी। आरोपियों ने उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी छीन ली थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुलदीप सिंह, परमिंदर सिंह, सुंदरपाल सिंह और बाज सिंह शामिल हैं। ये सभी मोगा जिले के रहने वाले हैं। कुलदीप सिंह पर पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। उनसे रिमांड पर पूछताछ की जाएगी। गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।


