लुधियाना जिले की जगराओं पुलिस ने दाना मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाले एक युवक को नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला धुम्मन के शरद उर्फ जोन के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्राइवेट स्कूल के पास मौजूद था जानकारी के अनुसार थाना सिटी के इंचार्ज वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि एएसआई रणधीर सिंह को गश्त के दौरान एक प्राइवेट स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ और तलाशी में उसकी जेब से 30 नशीली गोलियां और 50 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। गोलियां बेचकर नशे की लत करता है पूरी जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पल्लेदारी के साथ-साथ नशे का आदी है। जब काम नहीं मिलता, तो वह नशीली गोलियां बेचकर अपनी नशे की लत पूरी करता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस मेडिकल स्टोर से नशीली गोलियां खरीदता था। जांच में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।


