कपूरथला में SSP ने सार्वजनिक स्थलों पर चलाया अभियान:BJP पूर्व मंत्री के घर ग्रेनेड से हमला, अपराधियों पर कड़ी नजर

पंजाब के जालंधर जिले में पूर्व केबिनेट मंत्री और वरिष्ठ BJP नेता के घर आधी रात को हुए ग्रेनेड हमले के बाद कपूरथला पुलिस सतर्क हो गई है। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र खंगाले पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की। इस दौरान लोगों को कानूनी जानकारी दी गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं। जमानत पर छूटे लोगों की भी निगरानी उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिलों में हो रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिले के अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस जमानत पर छूटे लोगों की भी निगरानी कर रही है। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे बाहर से आने वाले कर्मचारियों का पुलिस में पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *