लुधियाना में फर्नीचर कारोबारी की हत्या में दो पकड़े:चोरी करने गए थे 11 बदमाश, हाथ-पैर बांधकर तेजधार हथियारों से किया हमला

लुधियाना में एक फर्नीचर कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में सो रहे कारोबारी राम धनी तिवाड़ी की 11 लुटेरों ने हत्या कर दी थी। मामले के और आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। बती दें कि घटना 24-25 मार्च की मध्य रात्रि की है। दुर्गा कालोनी ढंडारी खुर्द में स्थित तिवाड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में कारोबारी राम धनी तिवाड़ी सो रहे थे। एडीसीपी मनदीप सिंह के अनुसार, 11 लुटेरे दुकान में चोरी करने आए थे। जब राम धनी ने उनका विरोध किया तो लुटेरों ने उनके हाथ-पैर बांधकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। 9 फरार आरोपियों की तलाश हत्या के बाद लुटेरे दुकान से काफी इलेक्ट्रॉनिक सामान लूटकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। बाकी 9 फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मंगलवार को मीडिया के सामने दो गिरफ्तार आरोपियों को पेश किया। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बाकी फरार आरोपियों का पता लगाया जाएगा। पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। दोषियों से किया सामान बरामद
एडीसीपी मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मच्छी मार्केट लुधियाना के रहने वाले नंद लाल और ढंडारीखुर्द के जीत लाल उर्फ मास्टर को काबू कर लिया है। जिनके कब्जे से दुकान से लुटा सामान 4 एलईडी, कपडे परेस करने वासी प्रैस, होम थिएटर और 35 मोबाइल भी बरामद किए हैं। ये दोषी हैं फरार
फरार दोषियों में रौशन मोटा, सोनू, सतिंदर, सुनील, सूरज कुमार, मथिलेश कुमार, राजकुमार, राधेधाम और राजा फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुरी वारदात का मुख्य सरगरा दोषी सुनील पासवान है, जो कि अभी फरार है। दोषी पासवान पर पहले भी लूटपाट व छीनाझपटी के कई मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही आरोपी जेल से बाहर लौटा था और बाहर आकर उसने फर्नीचर कारोबारी की हत्या कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *