नशा तस्कर के घर पर चला बुल्डोजर:फरीदकोट में प्रशासन बोला- अवैध था निर्माण, कई बार दिया नोटिस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को फरीदकोट में एक बड़ी कार्रवाई की गई। स्थानीय प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में बाजीगर बस्ती में एक नशा तस्कर की अवैध रूप से निर्मित इमारत को ध्वस्त कर दिया। जानकारी अनुसार यह इमारत बाजीगर बस्ती के प्रगट सिंह द्वारा इमारत अवैध रूप से बनाई गई थी। इसके बारे में सिविल प्रशासन ने इसके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद सिविल प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए इस इमारत को ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन, एसडीएम फरीदकोट मेजर वरुण कुमार, नायब तहसीलदार सादिक सुखविंदर सिंह और ईओ नगर कौंसिल अमृत लाल सहित अन्य सिविल प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इस मौके पर एसडीएम मेजर वरुण कुमार ने कहा कि सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर नशे के खिलाफ काम कर रहे हैं और सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने नशे की रोकथाम के लिए सख्त रुख अपनाया है ताकि इसे जड़ से खत्म किया जा सके। कई बार दिया था नोटिस
ईओ अमृत लाल ने कहा कि इस भवन का निर्माण प्रगट सिंह द्वारा किया गया है, जिसे कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन कब्जाधारियों द्वारा जगह खाली न करने पर यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस व्यक्ति पर नशा तस्करी समेत अन्य गंभीर धाराओं के 4 केस दर्ज है और यह बड़े नशा तस्करों के लिए सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि फरीदकोट पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मार्च महीने के दौरान 121 मामले दर्ज कर 310 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नशा तस्करी से जुड़े 25 बड़े तस्कर भी शामिल हैं। इसके साथ ही, अब तक सिर्फ पिछले 8 महीनों में ड्रग तस्करों की 4 करोड़ 33 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *