दुर्ग में मासूम बच्ची से रेप और हत्या के बाद प्रदेश भर में कांग्रेस विरोध जता रही है। कांग्रेसियों ने सरकार का सांकेतिक पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सरकार कमीशनखोरी में चल रही है। दरअसल, कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से रैली निकालकर कांग्रेसी कलेक्टोरेट चौक पहुंचे, जहां पुतला जलाया गया। प्रदेश में खत्म हुई कानून व्यवस्था कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि, 6 साल के बच्ची की दुष्कर्म के बाद अत्यंत शर्मनाक की घटना है। इसके विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। पाठक के कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ हो गया है। यह भाजपा से नहीं संभल रहा है। बालकृष्ण पाठक ने कहा कि पुलिस परिवार पर हमले हो रहे हैं, उनकी हत्या कर दी जा रही है। पुलिसकर्मी इस सरकार में सुरक्षित नहीं हैं। लॉ-एंड-ऑर्डर नाम की चीज प्रदेश में नहीं है। व्यवस्था इसलिए नहीं संभल रही है क्योंकि वे कमीशनखोरी में लगे हैं। इन्हें पैसा चाहिए। ये रहे शामिल कांग्रेस के पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मियों ने जलते पुतलों को बुझाने की कोशिश की, जिसे लेकर झूमा-झटकी भी हुई। प्रदर्शन में अजय अग्रवाल, डॉ.अजय तिर्की, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो.इस्लाम, अरविंद सिंह, हेमंत तिवारी, भानुप्रताप सिंह, संजीव मंदिलवार, धमेंद्र ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और युवक कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे।


