भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के बयान का विरोध:कांग्रेस ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, भाजपाईयों को बताया दलित विरोधी

भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा की प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के सामने जिला कांग्रेस कमेटी ने टायर जलाकर विरोध जताया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारे लगाए। जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि भाजपाईयों के दिल में दलितों के प्रति दुर्भावना, नफ़रत और ईर्ष्या भरी हुई है। बता दें कि अलवर में भगवान राम के जिस मंदिर में साेमवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली गए थे, उस मंदिर में भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने गंगाजल छिड़ककर पवित्र करने की बात कही थी। भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के बयान को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस आक्रामक है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसजनों ने नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश सचिव आईदानराम भाटी, कांग्रेस नेता मनीष मिर्धा, मूंडवा पूर्व प्रधान राजेंद्र फिडौदा, जिला महासचिव दिलफराज खान, भगवाना राम तांडी सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *