महिला SI और वकील के बीच मारपीट:SSP आॅफिस घेरा एडवोकेट्स ने, पुलिस अफसर सस्पेंड, महिला आरोपी की अरेस्टिंग से जुड़ा है विवाद

रायपुर में एक महिला SI और वकील के बीच मारपीट हो गई। वकील अपनी मुवक्किल की गिरफ्तार को गलत बता रहा था, इसी बीच दोनों में विवाद और हाथापाई हो गई। ये सब कुछ सोमवार को रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर में हुआ। इसके बाद मंगलवार को वकीलाें ने SSP रायपुर का दफ्तर घेर दिया। पुलिस अधिकक्षक को ज्ञापन दिया गया। मामले में महिला SI को लाइन अटैच कर दिया गया है। सिविल लाइंस CSP को मामले की जांच का जिम्मा दिया गया है। वकीलों का कहना था कि सोमवार शाम 151 के एक मामले को लेकर दो वकील तेलीबांधा थाने गए थे। जहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों वकीलों के साथ मारपीट की। इस पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रदर्शनकारी वकील नारे लगाते रहे। पीडित वकील ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 151 की आरोपी एक महिला को शाम 7.30 बजे के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश करने, और जेल ले जाने का विरोध किया था। इसी दौरान यह पूरा विवाद हुआ और उनके साथ हाथापाई की गई। अफसर क्या बोले
रायपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि तेलीबांधा थाने में एक मारपीट का अपराध दर्ज किया गया था। इसमें एक महिला आराेपी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस कई बार उसके घर गई थी, वह लगातार पुलिस को टीम को गुमराह कर रही थी। मगर जब उसे पकड़ा गया तो महिला ने विवाद किया, इसके लिए हमको धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करनी पड़ी। राठौर ने आगे बताया- जब आरोपी महिला को पुलिस अधिकारियों ने SDM कोर्ट में पेश किया, विधिवत जेल में भेजा जा रहा था इस दौरान आरोपी की ओर से नियुक्त अधिवक्त हिमांशु और अजय के द्वारा जेल ले जाने का विरोध किया गया, जिस पर पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर रेखा साहू के साथ उनका विवाद हो गया। इसके बाद उन्हें पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने ले आईं, इस संबंध में अधिवक्ता संघ है उनके पदाधिकारी SSP साहब से मिलकर ज्ञापन दिए हैं। तात्कालिक रूप से रेखा साहू को पुलिस लाइन अटैच किया गया है । सीएसपी सिविल लाइन को जांच अधिकारी नियुक्त करके जांच करवाई जा रही है। 3 दिन के भीतर प्रकरण के संबंध में जो तथ्य-जानकारी है वह प्रतिवेदन दिया जाएगा, फिर आगे की कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *