जोधपुर के रॉयल बटन की देश-विदेश में मांग:कलेक्शन के शौक ने बनाया व्यापारी, सैफ अली खान से लेकर बच्चन तक के लिए तैयार किए

जोधपुरी कोट हो या शेरवानी या फिर अचकन उसमें बटन की जब बात आए तो बटन हर कोई जड़ाऊ ही पसंद करता है। यही कारण है कि बटन का कलेक्शन करने वाले जोधपुर के शक्ति सिंह बटन के व्यापारी बन गए अब उनके पास जोधपुर रॉयल कलेक्शन ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के रॉयल मोनोग्राम का बटन कलेक्शन, शर्ट की कफलिंग्स का कलेक्शन है। शक्ति सिंह ने जोधपुर के पाेलो ग्राउंड में हो रहे पोलो के आयोजन के दौरान ग्राउंड में अपनी एक स्टॉल सजा रखी है। शक्ति सिंह का कहना है कि उनके कलेक्शन में रॉयल मोनोग्राम से लेकर घोड़े, मोर, फूल आदि डिजाइन के बटन मौजूद हैं। इस बार वह अपने कलेक्शन में थेवा कला के भी बटन कलेक्शन लेकर पहुंचे हैं। जड़ाऊ ज्वेलरी की तर्ज पर पुरुष वर्ग जड़ाऊ बटन की डिमांड करते हैं। इसके चलते गोल्ड, सिल्वर सहित अन्य मेटल में भी बटन का कलेक्शन रखते है। वहीं उनके बटन फिल्मी हस्तियों के कोट पर भी लगा चुके है। शक्ति सिंह देश के नामी डिजाइनरों के ऑर्डर पर भी बटन बनाते हैं। 8 लाख रुपए तक कीमत शक्ति सिंह ने बताया कि कस्टमर की डिमांड के अनुसार कस्टमाइज बटन भी बनवाते हैं। उनके कलेक्शन में 1000 रुपए से लेकर 8 लाख तक की कीमत का कलेक्शन है। सोना व हीरे के जड़ाऊ बटन की भी डिमांड रहती है। उन्होंने बताया कि पोलो ग्राउंड में कई सालों से स्टॉल लगा रहे हैं। यहां लोग घोडे़ के मोनोग्राम के बटन ज्यादा बिकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों के साथ उनकी फैमिली जोधपुर राज परिवार के मोनोग्राम को भी काफी पसंद करते हैं। पोलो देखने आने वाले देसी व विदेशी मेहमानों को यह बटन बहुत लुभाते हैं। शक्ति क्रिएशन के नाम से अपनी कला से विश्व में अलग पहचान बनाने वाले डॉक्टर शक्ति सिंह राठौड़ पेशे से टूरिस्ट गाइड थे और बटन कलेक्शन का शौक रखते थे। इस कलेक्शन के शौक ने यह बिजनेस शुरू किया और जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, उदयपुर, सिरोही सहित कई रियासतों के मोनोग्राम के 5 हजार से अधिक का कलेक्शन का है। कोट पर लगाते हैं 10 बटन आम तौर पर कोट अचकन आदि पर आंठ बटन लगते हैं लेकिन शक्ति सिंह अपने कलेक्शन को हाईलाइट करने के लिए 10 बटन लगाते हैं। लोगों का ध्यान कोट पर नहीं बटन पर जाए और उनका यह कलेक्शन देख लोगों ने उन्हें कई ऑर्डर भी दिए और फिर इस तरह से बटनों की डिमांड बढ़ी अब एडवांस ऑर्डर हैं। शक्ति सिंह ने बताया कि नाना के पास पहली बार इस तरह के कोट पर लगे गोल्ड कि गिन्नी के बटन देखे थे। फिर बटन कलेक्शन का शौक शुरू हुआ। उम्मेद भवन में काम करने के दौरान राजपरिवार से जुड़े लोगों के कोट पर अलग अलग डिजाइन के बटन को देख इंस्पायर हुए। उम्मेद भवन पैलेस में गाइडिंग का कार्य करते समय शक्ति सिंह से डिजाइनर शांतनु निखिल मिले उनके कोट पर लगे दस बटन देख कर उसके कलेक्शन की सराहना की। और शक्ति क्रिएशन पर आकर कलेक्शन देखा और उसके बाद बटन का ऑर्डर दिया। शांतनु निखिल फिल्मी हस्तियों के ड्रेस डिजाइन करते है। सेफ अली खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, उद्योगपति मुकेश अंबानी आदि ने शक्ति सिंह के कलेक्शन लगे बटन के जोधपुरी कोट व ब्लेजर पहने चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *