बाइक-दुर्घटना में युवक की आंख में घुसा हेलमेट का शीशा:डॉक्टरों ने 2 घंटे के ऑपरेशन से बचाई आंख, अगले दिन लौटी रोशनी

मथुरा के 25 वर्षीय युवक बलवीर की आंख को डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन से बचा लिया है। बाइक दुर्घटना में उनके हेलमेट का शीशा दाहिनी आंख में घुस गया था। इस हादसे में आंख की पुतली बुरी तरह डैमेज हो गई थी। दुर्घटना के अगले दिन मरीज एसआरके मैक्स हॉस्पिटल पहुंचा। नेत्र रोग सर्जन डॉक्टर अनुभूति शर्मा के निर्देशन में इलाज शुरू हुआ। करीब दो घंटे के ऑपरेशन के बाद अगले दिन ही मरीज की आंख में रोशनी वापस आ गई। डॉक्टर अनुभूति शर्मा ने बताया कि मरीज के समय पर अस्पताल पहुंचने से बेहतर इलाज संभव हो सका। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौजूद अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सुविधाओं की वजह से इलाज सफल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *