सड़क किनारे खड़े ठेला संचालकों को किया शिफ्ट:हादसे की आशंका के चलते यातायात पुलिस की कार्रवाई

पाली में यातायात पुलिस ने मंगलवार को सड़क किनारे खड़े फास्ट फूड के ठेला संचालकों को हटाकर उनका स्थान बदला ताकि शहर के मुख्य सड़क साफ-सुथरी और व्यवस्थित लगे और हादसे कम हो।
यातायात पुलिस प्रभारी हिंगलाजदान चारण ने बताया कि शहर के सर्किट हाऊस से लेकर अम्बेडकर सर्किल तक का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे खड़े ठेला संचालकों को हटाया ताकि सड़क हादसे न हो और वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट के बाहर लगे ठेला संचालकों को भी हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बता दे कि शहर के भीतरी बाजार में सालों से दुकानदार अस्थाई अतिक्रमण किए हुए है। ऐसे में वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है लेकिन यातायात पुलिस अभी तक शहरवासियों को इस समस्या से निजात नहीं दिला पाई। इसके साथ ही थ्री व्हीलर वाहन चालकों की एंट्री बंद है। उसके बाद भी दिनदहाड़े शहर के भीतरी बाजार में टेक्सी चालक नजर आ जाते है। इससे कई बार जाम जैसी स्थित हो जाती है। लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *