हीरो एक्सट्रीम 125R का सिंगल सीट वैरिएंट लॉन्च:प्रीमियम कंप्यूटर बाइक में 66kmpl का माइलेज, सिंगल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक; कीमत ₹1 लाख

हीरो मोटोकॉर्प ने एक्सट्रीम 125R का सिंगल-पीस सीट वैरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,00,100 रुपए रखी गई है, जो कि स्प्लिट-सीट ABS वैरिएंट के बराबर है। प्रीमियम कंप्यूटर बाइक में सिंगल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिया गया है। कंपनी ने इसके अलावा बाइक में कोई बदलाव नहीं किए हैं। हीरो एक्सट्रीम 125R अपने सेगमेंट में होंडा शाइन 125, होंडा SP125 और TVS राइडर को टक्कर देती है। हीरो एक्सट्रीम 125R: डिजाइन
हाइपर-स्टाइलिश डिजाइन के साथ नई हीरो एक्सट्रीम 125R को शार्प, स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक दिया गया है। इक्यूपमेंट्स की लिस्ट में स्पोर्टी टैंक एक्सटेंशन, ऑल LED लाइटिंग, फ्रंट डिस्क ब्रेक आदि शामिल हैं। बाइक को एक डिजिटल कंसोल के साथ LCD यूनिट के साथ उतारा गया है। बाइक में एंग्युलर टैंक एक्सटेंशन, स्लिम टेल सेक्शन और छोटा एग्जहॉस्ट दिया गया है, जिससे इसका लुक स्पोर्टी लगता है। मोटरसाइकिल 3 कलर ऑप्शन- कोबाल्ट ब्लू, फायरस्टॉर्म रेड और स्टेलियन ब्लैक के साथ अवेलेबल है। हीरो एक्सट्रीम 125R: हार्डवेयर
हीरो एक्सट्रीम 125R को डायमंड टाइप फ्रेम पर तैयार किया गया है और इसमें बॉक्स-सेक्शन स्विंगआर्म दिया गया है। कंफर्ट राइडिंग के लिए बाइक के फ्रंट में कन्वेंशनल टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल हायड्रोलिक मोनोशॉर्क एब्जॉर्बर मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसके बेस मॉडल में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ 240mm फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जबकि स्प्लिट-सीट और नए सिंगल-पीस सीट ABS वर्जन में सिंगल चैनल ABS के साथ 276mm फ्रंट डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं सभी वैरिएंट में रियर साइड पर 130mm ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। इसकी सीट हाइट 794 मिलीमीटर है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है। इसका कर्ब वेट 136kg है। अनुमान है कि सिंगल-पीस सीट वर्जन की सीट हाइट भी इतनी हो सकती है, सिर्फ इसकी सीट प्रोफाइल अलग होगी। हीरो एक्सट्रीम 125R: इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो एक्सट्रीम 125R में परफॉर्मेंस के लिए 124.7cc का एयर-कूल्ड 4 स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है, जो 8250RPM पर 11.39ps की पावर और 6000RPM पर 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को वेट मल्टी प्लेट क्लच के साथ 5 स्पीड कॉन्सटेंट मेश गियरबॉक्स से ट्यून किया गया है। कंपनी का दावा है कि बाइक सिर्फ 5.9 सेकेंड में 0-60kmph की स्पीड हासिल कर सकती है और इसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज 66kmpl है। हीरो एक्सट्रीम 125R: फीचर्स
हीरो एक्सट्रीम 125R में एक्सट्रीम 200S के समान हेडलाइट यूनिट और फुल LED लाइटिंग सेटअप मिलता है। बाइक में टैंक एक्सटेंशन काफी शार्प है। एंगलुर साइड पैनल, हाई-सेट टेल सेक्शन और टायर हगर से बाइक स्पोर्टी नजर आ रही है। इसके अलावा बाइक में स्प्लिट पिलियन ग्रैब रेल्स की सुविधा है। इंस्ट्रूमेंट कंसोल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट के साथ स्पीड और फ्यूल लेवल की इन्फॉर्मेंशन देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *