जालंधर के युवक की इटली में मौत:दिल का दौरा पड़ने से गई जान, परिवार के साथ 10 साल से विदेश में रहता था

जालंधर के रहने वाले एक 22 साल के वर्षीय युवक की दिल का दौरा पड़ने के कारण इटली में मौत हो गई। 22 साल का हर्ष गिर का परिवार जालंधर के आदमपुर के मुख्य बाजार का रहने वाला था। जिसका परिवार पिछले करीब दस साल से इटली में रह रहा था। बीते दिन हर्ष गिर को इटली में दिल का दौरा पड़ा। परिवार हर्ष गिर को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां ले जाते तक उसकी मौत हो चुकी थी। हर्ष की मौत के बाद से जालंधर में पूरे परिवार और इलाके में शक की लहर है। परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा इटली में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दस साल से परिवार के साथ इटली में था मृतक मृतक आदमपुर के श्री देवी माता मंदिर (मेन बाजार) के मुख्य पुजारी महंत नरेंद्र गिर का भतीजा था। पुजारी महंत नरेंद्र गिर ने कहा कि, 22 साल के हर्ष गिर की इटली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हर्ष गिर पिछले करीब 10 साल से इटली के फ्लोरैंस शहर में अपने परिवार के साथ रहता था। इटली में ही हर्ष का अंतिम संस्कार 2 अप्रैल को किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *