थप्पड़कांड से भड़की हिंसा के पीड़ितों को 30.95 लाख मिलेंगे:बकरी मरने और टीवी टूटने का भी मुआवजा; जानें- किसे कितना मिलेगा पैसा

राजस्थान सरकार ने देवली-उनियारा में विधानसभा उपचुनाव के समय समरावता में हुई हिंसा के पीड़ितों को मुआवजा देने का फैसला किया है। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना के बाद भड़की हिंसा में हुए नुकसान के लिए सरकार 30.95 लाख रुपए का मुआवजा देगी। गृह विभाग ने इस घटना को सांप्रदायिक दंगों और सामाजिक उपद्रवों की श्रेणी में रखा है। हिंसा में घायलों को 1-1 लाख रुपए, जले-टूटे चौपहिया वाहनों के लिए 1-1 लाख रुपए, दुपहिया वाहनों के लिए 30-30 हजार रुपए, मकानों के लिए 50-50 हजार रुपए और घरेलू सामान के नुकसान के लिए 25 हजार रुपए तक का मुआवजा मंजूर किया है। अब जानिए, किस-किस को मिलेगा मुआवजा… ———————— SDM थप्पड़ कांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… देवली-उनियारा के समरावता गांव में SDM थप्पड़ कांड के बाद आगजनी-पथराव की पूरी कहानी देवली-उनियारा में 13 नवंबर को एसडीएम थप्पड़ कांड और फिर देर रात हुई आगजनी-पथराव के बाद समरावता गांव खाली हो गया है। गांव के लोग पुलिस से बचने के लिए खेतों और ढाणियों में छुपे हैं। पुलिस और मीडिया की गाड़ियां देखते ही उन पर हमला कर रहे हैं। भास्कर टीम हालात जानने के लिए मौके पर पहुंची तो लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मुश्किल से कुछ लोग बात करने को राजी हुए। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *