सीकर जिले के खंडेला में स्थित खंडेलवाल वैश्य तीर्थस्थान में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 और 12 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से अखंड रामायण पाठ के साथ होगी। विद्वान पंडित रामायण का पाठ करेंगे। अगले दिन 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे पूर्णाहुति हवन होगा। हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान की मूर्ति का सिंदूर और फूलों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर को फूलों और लाइट्स से सजाया जाएगा। रामायण पाठ के बाद सुबह 11:30 बजे छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। दोपहर 12:15 बजे से भक्तों को भोजन प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन के यजमान दिल्ली से गोपाल दास खंडेलवाल और उनका परिवार हैं। गोपाल दास खंडेलवाल खण्डेलवाल वैश्य तीर्थस्थान ट्रस्ट, खण्डेला-धाम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आजीवन संरक्षक ट्रस्टी हैं।


