भास्कर न्यूज | कवर्धा सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत जिले में मंगलवार से हुई। पहले दिन ही जिले के नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नागरिकों ने समाधान पेटी में अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें दर्ज कर आवेदन डाले। यह प्रक्रिया 11 अप्रैल तक चलेगी। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम पारदर्शिता और सुशासन के सिद्धांतों पर आधारित है। प्रशासन नागरिकों को त्वरित और प्रभावी समाधान देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सुशासन तिहार से सरकार और जनता के बीच संवाद बढ़ेगा। प्रशासन में पारदर्शिता आएगी। यह कार्यक्रम जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण को नई दिशा देगा। सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है।