लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत टाटीसिलवे मैदान में खेले गए मुकाबले में इंस्पिरेशन सीए ने फूल बागान को 64 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंस्पिरेशन सीए ने निर्धारित 32 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित ने बेहतरीन 53 रनों की पारी खेली, जबकि रुमान ने 40 और अभिषेक ने 36 रन जोड़े। फूल बागान की ओर से दीपक ने 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फूल बागान की टीम 27.3 ओवर में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आयुष ने 33 रनों की पारी खेली।


