रांची | सरला बिरला यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह विवि परिसर के दीक्षांत मंडप में 11 अप्रैल को आयोजित किया गया है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। ‘मिलेट मैन’’ के नाम से मशहूर पद्मश्री डॉ. खादर वली बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही कुलाधिपति जयश्री मोहता, बिजय कुमार दलान, अनंत जाटिया व डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा उपस्थित रहेंगे।


