रांची | डॉ. सहदेव राम की लिखी पुस्तक ‘डॉ. अम्बेडकर एक युग पुरुष का’ विमोचन दिल्ली में 12 अप्रैल को होगा। इसका आयोजन एसोसिएशन ऑफ ग्लोबल यूनिवर्सिटीज की ओर से किया जा रहा है। इस अवसर पर लेखक डॉ. सहदेव को ‘पेन्स ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. राम ने कहा कि यह पुस्तक बाबा साहब के जीवन पर आधारित है जो हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है।


