डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया फिश फॉर्म का दौरा

अमृतसर | डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों को सलीम अली जूलॉजिकल सोसायटी द्वारा राजासांसी स्थित सरकारी फिश फॉर्म का दौरा करवाया गया। विद्यार्थियों को प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मछली पालन और प्रजनन प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी प्राप्त करना था। विभाग मुखी डॉ. रजनी खन्ना ने इस दौरे को एक सार्थक प्रयास बताया। डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि मत्स्य पालन क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि और खाद्य सुरक्षा में योगदान करने की क्षमता रखता है। उचित प्रबंधन और सहायता के साथ क्षेत्र के युवा टिकाऊ और लाभदायक मछली पालन पद्धतियों को अपना सकते हैं, साथ ही जलीय परिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण को भी बढ़ावा दे सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *