किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने सरकार का पुतला फूंका

अमृतसर | किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से वल्ला में गुरुद्वारा गुरूआना साहिब में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जिला प्रधान रणजीत सिंह कलेरबाला की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। मीटिंग के बाद गोल्डन गेट पर गैस की कीमतों में हुई बढ़ौत्तरी और पानी प्रदूषण रोकथाम व नियंत्रण शोध एक्ट 2024 को लागू करने के खिलाफ केंद्र की मोदी और पंजाब की मान सरकार का पुतला फूंका गया। किसानों ने हाथों में किसानी झंडे लेकर मोदी और मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मोदी सरकार आर्थिक रूप से जनता को कंगाल करने के लिए लगातार फैसले ले रही हैं। हालातों के देखते हुए आने वाले समय में सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी पक्का करेंगी। जिसका बोझ आम जनता पर पड़ेगा। एक तरफ केंद्र सरकार खेती व अन्य कामों को कारपोरेट के हवाले करने जा रही हैं दूसरी तरफ बेरोजगारी चरम पर हैं। ऐसे हालातों में सिलंेडर की कीमत 50 रुपए बढ़ाना सहनयोग्य नहीं हैं। इसे वापस लिया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *