भास्कर न्यूज | अमृतसर पुतली घर जीटी रोड स्थित प्राचीन सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर से 9 अप्रैल को रात 8 बजे हिमाचल के लिए पैदल यात्रा को जत्था रवाना होगा। ब्रह्मलीन गुरु भगत जगत राम और ब्रह्मलीन भक्त मोहनलाल के आशीर्वाद से रवाना होने वाले जत्थे में बच्चे, बूढ़े और बच्चों समेत कई भक्तजन शामिल होंगे। मंदिर संचालक आकाश ने बताया कि रात 8 बजे फूलों से सजे रथ पर बाबा जी की प्रतिमा विराजमान होगी। बैंड बाजे और ढोल की थाप पर रवाना होने वाला जत्था 10 अप्रैल को होशियारपुर से पैदल चलेगा। पैदल चलते जत्था 12 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश स्थित शाहतलाई में पहुंचेगा। रास्ते भर संगत के लिए लंगर ठहरने और ठंडे पानी समेत सारी व्यवस्था की जाएगी। जबकि 13 को शाहतलाई और 14 अप्रैल को पैदल चलते हुए सारा जत्था दियोट सिद्ध गुफा में बाबा जी के दर्शनों को पहुंचेगा। वहीं 12 अप्रैल सुबह मंदिर के बाहर से संगत बसों में बैठकर हिमाचल पहुंचेंगी। यह जत्था बाबा जी के दर्शन करके 19 अप्रैल को वापस शहर में पहुंचेगा। गौर है कि यह पैदल जत्था पिछले करीब 90 सालों से हर साल जाता है।


