श्री रामनवमी महोत्सव : भक्तों ने किया श्री हनुमान चालीसा का पाठ

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट ने श्री गुरु तेग बहादुर नगर माल मंडी में श्री रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमेन अनुज सिक्का ने की। वहीं मुख्य संरक्षक सुदर्शन कुमार वधवा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा-अर्चना से हुई। तिलक राज वालिया ने भावपूर्ण अमृतवाणी पाठ और कीर्तन प्रस्तुत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। समाजसेवा के तहत जनरल सेक्रेटरी आदेश मेहरा और प्रचार मंत्री मनोज जैन की अगुवाई में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों मरीजों के शुगर, बीपी, थायराइड और फेफड़ों से संबंधित टेस्ट किए गए। मरीजों को अनुभवी डॉक्टरों से परामर्श लेने की सलाह दी गई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वाइस चेयरमैन नवल किशोर और मैनेजर अमित सेठ की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। सभी उपस्थितजनों ने पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया। इस मौके पर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, करमजीत सिंह, ओम प्रकाश सोनी, अनिल जोशी, मुनीश अग्रवाल, हरविंदर सिंह संधू , विकास सोनी, जगमोहन सिंह राजू , गौरव भंडारी, मानव तनेजा, विशाल वधावन, सुनील, प्यारेलाल सेठ, सुरेंद्र दुग्गल, संदीप खोसला, कमल डालमिया, राजन कपूर, राजीव सोनी, विकास खन्ना, विशाल खुराना, हिमांशु , बिमल गुप्ता, संजय धवन आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *