पाठ के दौरान बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री जानकी नवमी के उपलक्ष्य में दुर्ग्याणा के गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में श्री राम चरितमानस के पाठ शुरू किए गए। यह पाठ 5 मई तक लगातार चलेंगे। गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में धर्मपाल, रवि, विनय, गीता और गोपाल की अध्यक्षता में सुबह 9 बजे तक चले पाठ दौरान बाबा भोलेनाथ का विवाह मां पार्वती के साथ किया। जिसमें सभी भक्तों ने मिलकर बाबा भोलेनाथ को विवाह की बधाइयां दीं। इस मौके पर धर्मपाल ने बताया कि वीरवार को पाठ दौरान प्रभु श्री राम जी के साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होगा। इसी दौरान भक्तों को कई तरह का प्रसाद बांटा जाएगा। मंगलवार की कथा दौरान भक्तों को कड़ाह का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर पवन वधवा, विक्की मेहरा, कपिल, सतीश समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *