दिल्ली में BJP कार्यकर्ता मछली की दुकानें बंद करवा रहे:महुआ मोइत्रा का दावा- दुकानदारों का धमकाया जा रहा; BJP बोली- सामुदायिक एकता बिगाड़ने की कोशिश

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को दावा किया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR पार्क) में मछली और मांस की दुकानें बंद करवाई जा रही हैं। उन्होंने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि इलाके में BJP के कार्यकर्ता (गुंडे) दुकानें मंदिर के पास होने की वजह से मछली बाजार के व्यापारियों को धमका रहे हैं। पिछले 60 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ। जवाब में भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- मोइत्रा ने फर्जी वीडियो पोस्ट किया है। राजनीतिक साजिश के चलते इलाके में सामुदायिक एकता को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने मोइत्रा के दावे पर कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। मोइत्रा की ओर शेयर वीडियो की 2 बड़ी बातें…. मोइत्रा बोलीं- BJP सरकार का 3 महीने पूरे होने का गिफ्ट महुआ मोइत्रा ने एक दूसरे पोस्ट में कहा- CR पार्क जो मंदिर भाजपा के गुंडे अपना बता रहे हैं। वह मांस-मछली बेचने वाले दुकानदारों ने ही बनवाया है। वे वहीं पूजा करते हैं, बड़ी-बड़ी पूजा वहीं होती हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार के तीन महीने पूरे हुए। अच्छा सालगिरह गिफ्ट मिला। उन्होंने एक व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। जिसमें एक शख्स ने उन्हें लिखा है- मैंने मीट की दुकानों को जबरन बंद करने के बारे में आपका पोस्ट देखा। मैं CR पार्क के पास रहता हूं। यहां पिछले 10 दिनों से सभी मीट मार्केट और मछली की दुकानें बंद हैं। स्थिति भयावह है। भाजपा बोलीं- मछली व्यापारी मंदिरों की पवित्रता बनाए रखते हैं
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- चित्तरंजन पार्क में मछली बाजार कानूनी रूप से आवंटित हैं और मछली व्यापारी हमेशा मंदिरों की पवित्रता बनाए रखते हैं। हर किसी को मंदिरों की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए। CR पार्क के मछली व्यापारी हमेशा मंदिरों का सम्मान करते रहे हैं। मछली बाजार कानूनी रूप से आवंटित किए गए हैं और ये इलाके की जरूरत हैं। मछली व्यापारी इलाके में सफाई बनाए रखते हैं और चित्तरंजन पार्क की सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में नियमित रूप से हिस्सा लेते हैं। महुआ मोइत्रा की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो ऐसा लगता है जैसे कुछ राजनीतिक हितों वाले लोगों द्वारा सामुदायिक एकता बिगाड़ने के इरादे से बनाया गया हो। उन्होंने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। AAP नेता बोले- DDA ने आवंटित की दुकानें
ग्रेटर कैलाश से विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- मछली की दुकानें DDA द्वारा आवंटित की गई थीं। यह कोई अवैध कब्जा नहीं है। अगर भाजपा को CR पार्क के बंगालियों के मछली खाने से दिक्कत थी, तो उन्हें यह अपने घोषणापत्र में कहना चाहिए था। CR पार्क के बंगाली दिल्ली की सबसे शिक्षित समुदायों में से एक हैं। उनकी भावनाओं और खाने की आदतों का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं शाकाहारी हूं और मुझे कभी उनकी खाने की आदत से दिक्कत नहीं हुई। भाजपा शांत इलाके में समस्या क्यों पैदा कर रही है। ——————— दिल्ली से जुड़ी ये खबर पढ़ें… मीट शॉप बंद कराने के लिए BJP विधायक नेगी एक्टिव:कहा- नवरात्रि पर दिल्ली में दुकानें बंद रखें, दुकानदार बोले- किराया कैसे भरेंगे ‘साल में दो बार नवरात्रि आती है। इस मौके पर तो मैं चाहूंगा कि पूरी दिल्ली में मीट की दुकानें बंद रखी जाएं। अगर ऐसा संभव न हो तो कम से कम मेरी विधानसभा में तो बंद रहे।’ दिल्ली के पटपड़गंज से BJP विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने 25 मार्च को पहले प्रशासन और नगर निगम को लेटर लिखा। फिर मीट की दुकानों पर जाकर दुकानदारों से बात भी की। दिल्ली में त्योहार पर मीट दुकानें बंद करने की मांग करने वाले नेगी अकेले नहीं हैं। त्रिलोकपुरी से BJP विधायक रविकांत उज्जैनवाल भी उनके साथ हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *