रांची| होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) रांची के प्रिंसिपल डॉ. भूपेश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से संस्थान की उपलब्धियां साझा कीं। बताया कि कम समय में ही संस्थान ने टॉप 3 होटल मैनेजमेंट संस्थान में अपना नाम शुमार कर कीर्तिमान स्थापित किया है। साथ ही छात्रों को शत प्रतिशत रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है। राज्यपाल ने संस्थान की सराहना करते हुए बताया की वर्तमान समय में होटल मैनेजमेंट सबसे बढ़िया रोजगारोन्मुख कोर्स है।


