अजमेर में बुधवार को विश्व नवकार मंत्र दिवस मनाया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन की ओर से सकल जैन समाज को जोड़ते हुए आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 108 देश में 6 हजार जैन मंदिर और साधना केंद्रों में सामूहिक रूप से नवकार मंत्र जाप किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े और संबोधित भी किया। जीतो अजमेर के प्रतिनिधियों ने बताया कि बुधवार सुबह विश्व के 108 देश के 6000 जैन मंदिर, उपाश्रः, स्थानक वह साधना केंद्रों में एक साथ नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। अजमेर में मेरवाड़ा एस्टेट में आचार्य वसुनंदी मुनिराज ससंघ के सानिध्य में 5000 जैन व अन्य धर्म के श्रद्धालु नवकार मंत्र का जाप किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल माध्यम से देश-विदेश के सभी केंद्रों से जुड़कर विश्व्यापी आध्यात्मिक अभियान से भी जुड़े और सभी को संबोधित भी किया। यह है णमोकार मंत्र णमो अरिहंताणं, णमो लोए सव्वसाहूणं, णमो सिद्धाणं, णमो आयरियाणं, णमो उवज्झायाणं, एसो पंच णमोक्कारो, सव्व पावप्पणासणो, मंगलाणं च सव्वेसि पढ़म हवाई मंगलं।


