दो शातिर चोर पकड़े:5 दिन में 2 जगहों से चोरी की, निशानदेही पर 10 बाइक बरामद

जिले की बपावरकलां थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद की है। दोनों आरोपी कम उम्र के है, और बपावरकलां के रहने वाले हैं। आरोपियों ने 5 दिन में दो बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। डीएसपी सांगोद अभय कुमार शर्मा ने बताया कि 29 मार्च को फरियादी देशराज निवासी लटूरी थाना बपावरकलां की बाइक चोरी हुई थी। देशराज सड़क पर बाइक खड़ी करके खेत की रखवाली कर रहा था। जब वापस लौटा तो उसे बाइक नजर नहीं आई। वहां आसपास विनोद लक्ष्कार, रोहित माली, कल्लू कुशवाहा घूमते नजर आए। देशराज ने 1 अप्रैल को चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। वहीं 2 अप्रैल को बपावरकलां निवासी फरियादी देवीशंकर ने चोरी की शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उसके मकान के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गए।
शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साइबर टीम की मदद से आरोपियों की पहचान की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध विनोद लक्ष्कार (20),सचिन नागर (21) को पकड़ा। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद की। विनोद के खिलाफ एक मामला दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *