नर्मदा| अपनी शासकीयकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों ने सरकार की बेरुखी को देखते हुए अपने आंदोलन को और उग्र कर दिया है। प्रदेश पंचायत सचिव संघ के निर्देशानुसार खैरागढ़ जिले के 210 सचिवों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए नरेंद्र मोदी के नाम शासकीयकरण करने की मांग का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।


