राजनांदगांव| श्रीहनुमान जयंती आयोजन समिति दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव मनाएगी। 11 और 12 अप्रैल को आयोजित महोत्सव के लिए समिति के पदाधिकारी, सदस्य, आमजन जोर-शोर से जुट गए हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करते हुए पुनः आयोजन स्थल म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड पहुंचेगी। महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंचेगी यहां भक्तों को प्रसादी वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा में हनुमानजी की झांकी, बैंड बाजा, डीजे, धुमाल, अखाड़ा, राऊत नृत्य, पंथी नृत्य, आदिवासी नृत्य, जस झांकी मंगली के साथ ही प्रसिद्ध भजन मंडलियों की प्रस्तुति होगी। महोत्सव की शुरुआत साल 2013 में की गई थी।


