विश्व के 108 देशों में एक साथ गूंजा नवकार मंत्र:प्रतापगढ़ के गुमानजी मंदिर में 1500 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक जाप

प्रतापगढ़ में महावीर जयंती समारोह की शुरुआत बुधवार को गुमानजी मंदिर परिसर में नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप से हुई। यह आयोजन विश्व के 108 देशों के 6600 से अधिक स्थानों पर एक साथ किया गया। इस जाप के माध्यम से अहिंसा, संयम और सत्य का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित किया गया। सुबह 8:01 से 9:36 बजे तक चले इस जाप में प्रतापगढ़ से करीब 1500 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। ‘जीतो’ संस्था द्वारा घोषित वैश्विक नवकार दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में दुनियाभर से 1 करोड़ 8 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। महावीर जयंती समारोह की श्रृंखला में प्रभात फेरी, चल समारोह, वाहन रैली, भक्तिमय तंबोला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गुमानजी मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा संचालित इस शिविर में जैन समाज के युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुंगाना आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज अध्यक्ष करनमल जैन की उपस्थिति में सकल दिगंबर जैन समाज ने भी नवकार मंत्र का जाप किया। जैन मुनि पुण्य नदी महाराज के सानिध्य में हुए इस जाप में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *