मोहाली RPG अटैक के आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट जारी:जिला अदालत ने जारी किए आदेश; हफ्ते में बताए दिव्यांशु कौन सी जेल में

पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में प्रोडक्शन वारंट जारी किए गए हैं। इन आरोपियों में बलजिंदर सिंह उर्फ रैंबो, निशान सिंह, गुरिंदर उर्फ पिंदा, चढ़त सिंह और विकास कुमार शामिल हैं। साथ ही, अदालत ने पूछा है कि इस मामले के आरोपी दिव्यांशु उर्फ गुड्डू किस जेल में बंद हैं। इस बारे में एक हफ्ते के भीतर अदालत को जानकारी दी जाए। जेल बलदने की याचिका पर फैसला रिजर्व
जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी ने जेल बदलने की याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। पुलिस की तरफ से इस मामले में निशान सिंह, बलजिंदर सिंह, कंवरजीत सिंह, अनंतदीप सिंह सोनू, लवप्रीत सिंह, जगदीप सिंह जग्गी, बलजीत कौर, गुरविंदर सिंह और दिव्यांशु गुड्डू के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 212, 216, 120बी और अनलॉफुल एक्ट, विस्फोटक एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसमें 45 गवाह बनाए गए हैं। लंडा और रिंदा को भगौड़ा घोषित करने की कार्रवाई
इस मामले में आतंकी लखवीर सिंह लंडा, हरजिंदर सिंह रिंदा और दीपक को भी पुलिस नामजद कर चुकी है। हालांकि, दिव्यांशु को पहले नाबालिग बताया जा रहा था, लेकिन मेडिकल जांच में पुष्टि हुई थी कि वह नाबालिग नहीं है। इस मामले में लंडा और रिंदा को भगोड़ा करार देने की कार्रवाई चल रही है। लंडा की प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी है। तीन साल पहले हुए था अटैक
9 मई 2022 को पंजाब पुलिस के मोहाली के सेक्टर-77 स्थित खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी अटैक हुआ था। इस मामले में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ था। हालांकि, आतंकियों ने इस हमले से पंजाब पुलिस का मनोबल तोड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद से ग्रेनेड हमलों का सिलसिला शुरू हुआ था। लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि इस मामले के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *