छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कोटमी पेंड्रा मुख्यमार्ग पर भाड़ी के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अंडी गांव के निवासी के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब युवक बाजार से अपने घर लौट रहा था। हादसे में युवक का हेलमेट टूट गया और उसकी नाक से खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोड़ पर बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की तत्काल मौत हो गई। पेंड्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले में सड़क हादसों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। स्थानीय प्रशासन के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।


