कोरबा में कांग्रेस ने सरकार का पुतला जलाया:मासूम से रेप और हत्या का विरोध; आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग

कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने दुर्ग जिले में बच्ची से रेप और हत्या की घटना का विरोध किया। बांकी मोंगरा चौक पर जिलाध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया। नवरात्रि के दौरान दुर्ग में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से लोगों में आक्रोश है। जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने आरोपी को मृत्युदंड की मांग की। दोषी के लिए कठोर कार्रवाई की मांग प्रदर्शन में करीब 70-80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक भी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष चौहान ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते अपराधों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी शेख इस्तियाक, उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महासचिव सुनील पांडेय, OBC कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी और महिला कांग्रेस की जिला महासचिव संतोषी चौहान समेत कई नेता मौजूद थे। सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *