6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या:बलौदाबाजार में परिवार को न्याय दिलाने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को बलौदाबाजार के गार्डन चौक में विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाया। हाल ही में दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की घटना ने सबको झकझोर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्ग की पीड़ित बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही कानून व्यवस्था में सुधार और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिससे प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बलात्कार, हत्या और लूट की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। PCC के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश ठाकुर और विक्रम गिरी मौजूद रहे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, संतोष तिवारी, लखेश साहू, जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *