फरीदकोट में DIG-SSP ने की थानों की जांच:सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश, कहा- नाकों पर सख्ती से तैनात रहे

पंजाब के फरीदकोट जिले में डीआईजी अश्विनी कपूर और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने मंगलवार रात को विभिन्न नाकों और पीसीआर टीमों का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न थानों की भी चेकिंग करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और उन्हें पेशेवर मापदंड बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर फरीदकोट रेंज के डीआईजी अश्वनी कपूर ने कहा कि अपराध को नियंत्रित करना तथा नशे को जड़ से खत्म करना पंजाब पुलिस की प्राथमिकता है। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों को रोकना तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है। वाहन की गहनता से जांच करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने पुलिस अधिकारियों को नाकों पर सख्ती से तैनात रहने तथा हर आने-जाने वाले वाहन की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। इससे न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा बल्कि आपराधिक तत्वों पर भी नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि नाकों पर जनता को होने वाली असुविधा कम हो तथा नियमित जांच कर उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *